गुमला | सदर अस्पताल में इलाजरत एक मरीज का मोबाइल चोरी हो गया। चोरी की घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है। पोढ़ा गांव जाने के क्रम में ऑटो और बाइक की टक्कर में पोढ़ा सिसई निवासी सुभाष उरांव घायल हो गया था। मंगलवार की रात उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसका इलाज चल रहा था। रात करीब 12 बजे सुभाष 124 नंबर वार्ड के बाहर बेड में सोया था। तभी लाल टी शर्ट पहने एक चोर सुभाष के पास आया और तकिया के नीचे रखे उसके मोबाइल की चोरी कर ली। बताया जाता है कि चोर भी 125 वार्ड में इलाजरत है। पूरा घटना सीसीटीवी में कैद हो गया। मामले की जानकारी देते हुए पत्नी सुनीता ने बताया मोबाइल चोरी होने के बाद मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा है।


