मानव तस्करी विरोधी दिवस पर छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने बांसजोर में िकया कार्यक्रम

भास्कर न्यूज | सिमडेगा मानव तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर छोटानागपुर कल्याण निकेतन के द्वारा बांसजोर प्रखंड में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाल संरक्षण और बाल अधिकार के क्षेत्र से जुड़े लोग शामिल हुए।कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी,अंचल अधिकारी,बाल कल्याण समिति,थाना के अधिकारी,प्रखंड कृषि पदाधिकारी,प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी,प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सहित पंचायत प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।कार्यक्रम में कहा गया कि बच्चों की ट्रैफिकिंग से निपटने के लिए सभी एजेंसियों व विभागों को साथ मिलकर कार्रवाई करने की जरूरत है,ताकि मानव तस्कर गिरोहों में कानून का भय पैदा हो सके। कहा गया कि छोटा नागपुर कल्याण निकेतन,देश में बाल अधिकारों की सुरक्षा व संरक्षण के लिए 250 से भी अधिक नागरिक समाज संगठनों के देश के सबसे बड़े नेटवर्क जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन (जेआरसी) का सहयोगी संगठन है और सिमडेगा में बाल अधिकारों की सुरक्षा के लिए काम कर रहा है। जेआरसी बाल श्रम,बच्चों की ट्रैफिकिंग,बाल विवाह और बाल यौन शोषण के शिकार बच्चों की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में बच्चों की तस्करी की चुनौतियों पर चर्चा करते हुए कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने सामूहिक रूप से यह माना कि मौजूदा कानूनों के प्रति जागरूकता बढ़ाना,संवेदनशील तबकों को ट्रैफिकिंग गिरोहों और उनके कामकाज के तरीकों के बारे में संवेदनशील बनाना और सभी एजेंसियों के बीच समन्वय को मजबूत करना तत्काल जरूरी है,ताकि मुक्त कराए गए बच्चों के लिए तय समय सीमा में न्याय और पुनर्वास सुनिश्चित किया जा सके। बताया गया कि छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने पिछले वर्ष 46 बच्चों को बाल श्रम,ट्रैफिकिंग और बाल विवाह से बचाया है। जुलाई माह में छोटा नागपुर कल्याण निकेतन ने रेलवे सुरक्षा बलके साथ मिलकर बच्चों की ट्रैफिकिंग के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए रेलवे स्टेशनों पर अभियान चलाया। चूंकि ट्रैफिकिंग गिरोह अक्सर बच्चों को दूसरे राज्य ले जाने के लिए रेल मार्ग का उपयोग करते हैं, इसलिए इस अभियान का फोकस यात्रियों,रेल कर्मियों,विक्रेताओं, दुकानदारों और कुलियों को बाल तस्करी के संकेतों की पहचान करने और संदिग्ध मामलों की सुरक्षित रूप से रिपोर्ट करने के लिए संवेदनशील बनाना था।कार्यक्रम में सभी अधिकारियों ने अपने अपने स्तर से किन किन तरह से हमारा सहयोग कर सकते है और कैसे हम सभी मिलकर तस्करी और तस्करों के ऊपर शिकंजा कस सकते है,उसपर विस्तार से चर्चा किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *