भास्कर न्यूज|रामगढ़ रोटरी रामगढ़ सिटी के तत्वावधान में मंगलवार की देर शाम चुटुपालू के होटल में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान रोटरी रामगढ़ सिटी के महिला-पुरुष सदस्य सावन के गीतों में जमकर झूमे। वहीं महिलाओं के बीच मेहंदी, तंबोला, कपल गेम्स सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के आयोजन के बाद विजेता प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार वितरण का भी आयोजन किया गया। साथ ही क्लब की ओर से महोत्सव में शामिल सभी महिलाओं को हरी चूड़ियां, बिंदी, मांग टिक्का ,दुपट्टा भेंट उपहार स्वरूप दिया गया। प्रतियोगिता में बेस्ट कपल का अवार्ड रूपेश गुप्ता और विनीता गुप्ता को मिला। सावन महोत्सव को संबोधित करते हुए क्लब के अध्यक्ष आदर्श चौधरी ने कहा की सावन का महीना हरियाली का प्रतीक है। हमसबों के जीवन में खुशियां लाता है । उन्होंने क्लब के सदस्यों से कार्यक्रम की सफलता को लेकर आभार भी जताया। मौके पर क्लब के सचिव रोहित पंसारी, अनिता राजगढ़िया, निधि चौधरी, सुमन चौधरी, स्वाति पंसारी, नीरू गोयल, सीमा अग्रवाल, ज्योति गोयल, सोनू अग्रवाल, श्वेता बगड़िया, स्वीटी अग्रवाल प्रियंका खंडेलवाल, विजेता अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, दीपा अग्रवाल, निशा मोदी, नीति बरेलिया, श्वेता जैन, अनिल गोयल, विकास अग्रवाल, सूरज अग्रवाल, राजू अग्रवाल, वरुण बगड़िया, सुरेश अग्रवाल, भरत गोयल, दीपक अग्रवाल, दीपक खंडेलवाल ,रूपेश गुप्ता, सचिन अग्रवाल, हरीश चौधरी, पंकज जैन, मनोज मोदी, डॉ राहुल बरेलिया, प्रकाश अग्रवाल, रवि अग्रवाल, अजय अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, उमेश राजगढ़िया सहित कई सदस्य शामिल थे।


