पांच कुण्डीय महाकाली यज्ञ व जगराता 29 से

बिरकोनी| ग्राम अछरीडीह नयापारा के बाजार चौक परिसर में त्रिदिवसीय पांच कुण्डीय महाकाली यज्ञ व भंडारा का आयोजन 29 दिसंबर से होगा। प्रथम दिवस कलश यात्रा, देवी महाकाली की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। रात्रि 10 बजे लोक नृत्य मोर मयारू चण्डी दाई छत्तीसगढ़ी नाचा पार्टी बिरकोनी की प्रस्तुती होगी। द्वितीय दिवस परमेश्वर मानस मंच की प्रस्तुती के बाद दोपहर 2 बजे साधु सम्मेलन। शाम 7 बजे से योगेश्वरी मानस परिवार जस जगराता की प्रस्तुती। तृतीय दिवस स्वामी गणेशनन्द गिरी महाराज देवी पुराण रहस्य प्रवचन प्रस्तुत किया जाएगा। रात्रि 11 बजे स्टार नाइट लोक कला मंच की प्रस्तुती छत्तीसगढ़ी अभिनेत्री मुस्कान साहू प्रस्तुत की जाएगी। यज्ञकर्ता टोहल निषाद के द्वारा मां काली जी की पूजा अर्चना की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *