बिलासपुर की महिला बॉक्सर खेलेगी वर्ल्ड चैंपियनशिप:इंग्लैंड में करेंगी देश का प्रतिनिधित्व; CM साय ने दी बधाई

बिलासपुर रेल मंडल की महिला बॉक्सर सना माचू का विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ है। सना दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन के बिलासपुर रेल मंडल में सीसीटीसी के पद पर कार्यरत हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सना माचू के चयन पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। CM ने कहा कि सना का चयन न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है। सना माचू अब इंग्लैंड के लिवरपूल में 4 से 14 सितंबर तक आयोजित होने वाली विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ की बेटियों की बढ़ती प्रतिभा, मेहनत और आत्मविश्वास का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास जताया कि सना अपने दमदार प्रदर्शन से देश का नाम विश्व पटल पर रोशन करेंगी। साथ ही वे आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *