बदमाशों ने दोस्त की हत्या का बदला लेने के लिए खरीदे थे हथियार

जालंधर| दो दिन पहले गिरफ्तार बदमाश अमन और फतेह का पुलिस ने दो दिन का रिमांड हासिल किया है। आरोपी अमन और फतेह ने दो महीने पहले दोस्त टीनू की हत्या का बदला लेने के लिए हथियार खरीदे थे। बरामद किए गए 5 पिस्तौल और जिंदा कारतूस से अमन और फतेह ने आरोपी गौरव कपिला और आकाश के साथियों से बदलाना लेना था, लेकिन समय रहते पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। वहीं दोनों का अन्य राज्यों के बदमाशों के साथ भी नेटवर्क जुड़ा हुआ था। इस बारे में भी पुलिस पता लगा रही है। बता दें कि दो दिन पहले अमन व फतेह से पुलिस ने 5 अवैध पिस्तौल, 10 कारतूस और 50 ग्राम हेरोइन बरामद की थी। जिसके बारे में प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *