सदन में होगी सार्थक चर्चा, विपक्ष से सहयोग की उम्मीद: मुख्यमंत्री

6 अगस्त को अतिवृष्टि पर हो सकती है विशेष चर्चा झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र एक अगस्त (शुक्रवार) से सात अगस्त तक आयोजित होगा। यह सत्र पांच कार्यदिवसों का होगा। सत्र को लेकर विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने गुरुवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई। इसमें सत्ता और विपक्ष के प्रमुख नेताओं ने भाग लिया। बैठक के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मीडिया से कहा कि राज्य सरकार जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है, चाहे वह शहर हो या गांव। उन्होंने उम्मीद जताई कि विपक्ष भी सरकार का सहयोग करेगा और सदन में सार्थक चर्चा होगी। मानसून के मौसम में यह सत्र आहूत किया गया है। सभी विधायकों से अपेक्षा है कि वे सकारात्मक योगदान देंगे। अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने कहा कि मानसून किसानों के लिए अहम होता है और इसलिए इस विषय पर सदन में चर्चा होनी चाहिए। सर्वदलीय बैठक में तय हुआ कि छह अगस्त को झारखंड में अतिवृष्टि से जनजीवन पर पड़े प्रभाव पर विशेष चर्चा की जा सकती है। एक अगस्त को कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कानून व्यवस्था, बाढ़ से नुकसान और रुके हुए विकास कार्यों जैसे वर्तमान मुद्दों पर यदि सदन में चर्चा होती है, तो यह लोकतंत्र के लिए सकारात्मक होगा। माले विधायक अरूप चटर्जी ने ध्यानाकर्षण प्रस्तावों के लिए निर्धारित समय बढ़ाने की मांग की। बैठक में संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर, कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, माले विधायक अरुप चटर्जी, जेएलकेएम के विधायक जयराम महतो, राजद विधायक दल के नेता सुरेश पासवाान, लोजपा के विधायक जनार्दन पासवान और आजसू पार्टी के विधायक तिवारी महतो भी शामिल हुए। 4 अगस्त को पेश होगा अनुपूरक बजट सर्वदलीय बैठक में शामिल होते मुख्यमंत्री, स्पीकर व नेता प्रतिपक्ष। प्रभाव पर विशेष चर्चा की जा सकती है। एक अगस्त को कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कानून व्यवस्था, बाढ़ से नुकसान और रुके हुए विकास कार्यों जैसे वर्तमान मुद्दों पर यदि सदन में चर्चा होती है, तो यह लोकतंत्र के लिए सकारात्मक होगा। माले विधायक अरूप चटर्जी ने ध्यानाकर्षण प्रस्तावों के लिए निर्धारित समय बढ़ाने की मांग की। बैठक में संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर, कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, माले विधायक अरुप चटर्जी, जेएलकेएम के विधायक जयराम महतो, राजद विधायक दल के नेता सुरेश पासवाान, लोजपा के विधायक जनार्दन पासवान और आजसू पार्टी के विधायक तिवारी महतो भी शामिल हुए। चार अगस्त को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। प्रश्नकाल के साथ बजट पर सामान्य वाद-विवाद और मतदान के बाद उसे पारित किया जाएगा। पांच अगस्त को भी प्रश्नकाल रहेगा। छह अगस्त को प्रश्नकाल के बाद विधेयक और अन्य सरकारी कार्य लिए जाएंगे। सात अगस्त को सत्र का अंतिम दिन होगा। इसमें गैर सरकारी संकल्पों पर चर्चा के साथ सत्र समाप्त हो जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *