चंदनकियारी प्रखंड में खेलो झारखंड 2025 आयोजित

भास्कर न्यूज | चंदनकियारी चंदनकियारी स्टेडियम में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड 2025 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में चंदनकियारी प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों से आए लगभग 500 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में कबड्डी, 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, 1000 व 3000 मीटर दौड़ सहित कई खेलों का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने अपने खेल कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रमुख निवारण सिंह चौधरी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि चंदनकियारी के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत है उन्हें सही दिशा और मंच देने की। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रौशन करने वाले गोल्डी मिश्रा का उदाहरण देते हुए कहा कि यहां का बेटा अब तीरंदाजी जैसे खेलों में अपना लोहा मनवा रहा है। विशिष्ट अतिथि सांसद प्रतिनिधि विनोद गोराई ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी करियर बनाने के लिए आगे आना चाहिए। मौके पर साधु रवानी, सागर लाल माहथा, शहाबुद्दीन आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *