चिन्मय विद्यालय में नए सत्र के छात्र परिषद का गठन

बोकारो| चिन्मय विद्यालय में नए सत्र 2025-26 के छात्र इकाई परिषद गठन सह अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि विद्यालय सचिव महेश त्रिपाठी, प्रधानाचार्य सूरज शर्मा, उप प्रधानाचार्य नर्मेद्र कुमार व प्रधानाध्यापक गोपाल चंद्र मुंशी ने उद्घाटन किया। नए छात्र परिषद के सदस्यों द्वारा मार्च पास्ट किया गया। प्रधानाचार्य सूरज शर्मा ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, परिश्रम और नैतिक मूल्यों को अपनाने की सीख दी। साथ ही नए छात्र परिषद के सदस्यों को सैस व बैच पहनाकर सम्मानित किया। मंच संचालन अंजलि मिश्रा व मीनाक्षी चौधरी ने तथा धन्यवाद ज्ञापन कुमुद रंजन के द्वारा किया गया। हेड ब्वॉय हर्षित कुमार सिंह, हेड गर्ल अनामिका कुमारी, उप हेड ब्वॉय अनिकेत जायसवाल, उप हेड गर्ल माधवी सिंह, स्पोर्ट्स सेक्रेटरी हर्ष राज, मनीषा कुमारी, असिस्टेंट स्पोर्ट्स सेक्रेटरी दक्ष स्वराज, आमना खातून, एकेडमिक सेक्रेटरी अथर्व नारायण सिंह, अदिति सागर, असिस्टेंट एकेडमिक सेक्रेटरी उत्कर्ष राज, तन्वी सिंह, कल्चरल सेक्रेटरी कुणाल आनंद, जिज्ञासा आर्य, सुनिधि सिंह, असिस्टेंट कल्चरल सेक्रेटरी यशस्वी सिंह, वैष्णवी कुमारी, डिसिप्लिन सेक्रेटरी विवेक कुमार, हिरल सिंह, असिस्टेंट डिसिप्लिन सेक्रेटरी हर्ष कुमार, प्राची प्रिया, लिटरेरी सेक्रेटरी अभिनव पाठक, अश्मी सिंह, अनन्या कोपल, अग्नि हाउस कैप्टन भास्कर अस्थाना, जान्वी कुमारी, वायु कैप्टन शिवम राज, देवश्री को बनाया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *