रांची | इनर व्हील ऑफ रांची साउथ ने शहर के एक होटल में सावन मिलन समारोह का आयोजन किया। जिसमें आईएसओ रीता ने कई प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया। सभी ने सावन के गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किए। विजेताओं को अध्यक्ष नीलम ललित, पूर्व अध्यक्ष कांती व संगीता सरण ने जज किया। प्रतियोगिता में सावन सुंदरी आभा कुमारी बनी वहीं रनरअप पूजा केसरी व श्वेता जायसवाल रहीं।


