रांची | डीएवी नंदराज पब्लिक स्कूल बरियातू में साइंस विभाग की शिक्षिका उप प्राचार्या रोमा विश्वास व विद्यावती त्रिवेदी को विदाई दी गई। शिक्षिका विद्यावती त्रिवेदी ने 25 वर्ष अपनी सेवा दी थी। विद्यालय ने दोनों शिक्षिकाओं को सेवा समाप्त होने के साथ ही ग्रेच्युटी राशि भी दी। साथ ही विद्यालय ने पुनः उप प्राचार्या के कार्य काल को आगे के लिए बढ़ा दिया। प्राचार्य डॉ. रविप्रकाश तिवारी ने कहा कि शिक्षक सदा आदरणीय रहे हैं। स्कूल हमेशा साथ खड़ा रहेगा।


