बहन की शादी के लिए रखा 16 लाख नगद ले भागा ड्राइवर, केस

बरियातू थाना क्षेत्र के गौतम बुद्ध मार्ग स्थित पैबल वे अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 905 में घुस कर ड्राइवर ने ही अलमारी से 16 लाख नगद की चोरी कर ली। पीड़ित प्रभजोत सिंह ने बुधवार को आरोपी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने कहा है कि वह बोकारो स्पिरिट्स एंड एलाइड इंडस्ट्रीज प्रा. लि. में कार्यरत हैं आैर बरियातू स्थित उक्त अपार्टमेंट में कंपनी द्वारा उपलब्ध कराए गए गेस्ट हाउस में रहते हैं। फ्लैट नंबर 905 के आलमीरा में वह 16 लाख नगद रखे थे जो बहन की शादी में इस्तेमाल होना था। 29 जुलाई को पैसा निकालने के लिए अलमारी खोला तो होश उड़ गए। अलमारी से पैसा ही गायब था। हालांकि 2.57 लाख के नोटों का अलग बंडल वहीं मौजूद है। पैसा गायब होने के बाद अपने कुक रवि कुमार से फ्लैट में आने-जाने वालों की जानकारी ली तो उसने बताया कि कंपनी का ड्राइवर मनीष कुमार 28 जुलाई की रात से गायब है। फ्लैट में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो मनीष वहां से जाता हुआ दिखाई दिया है जिसके हाथ में जूते का एक डब्बा है। ऐसे में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दिल्ली निवासी मनीष की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। सीसीटीवी में दिखा तो मनीष को किया कॉल, बंद किया मोबाइल पीड़ित ने पुलिस को बताया है कि सीसीटीवी फुटेज में ड्राइवर मनीष के दिखाई देने पर शक गहरा गया। उसने 29 जुलाई को तुरंत ड्राइवर के मोबाइल पर कॉल किया। रिंग भी हुआ लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। इसके बाद तुरंत ही ड्राइवर ने अपना मोबाइल बंद कर दिया। पुलिस ने टेक्निकल टीम की मदद से जांच शुरू की है आैर मनीष के लोकेशन की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। फिलहाल वह फरार है। चोरी की घटना के बाद कुक ने पूछताछ के दौरान पीड़ित को बताया है कि मनीष उसे पार्सल रिसीव करने की बात कह नीचे भेजा था। जबतक वह वापस फ्लैट में वापस लौटता, मनीष कहीं चला गया। उसके हाथ में जूते का एक डब्बा भी था जो सीसीटीवी फुटेज में भी दिखाई दे रहा है। सीसीटीवी में ड्राइवर हाथ में जूते का डब्बा ले जाता दिखा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *