भीलवाड़ा | मुंबई में हुई ओलंपिया बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में शहर के भवानी नगर निवासी अकरम ने सिल्वर मेडल जीता। अकरम ने वर्ल्ड वाइड इंडिया के 90 किलो कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता और भीलवाड़ा का नाम रोशन किया। इस चैंपियनशिप में भारत के साथ ही विदेशों के खिलाड़ियों ने भी भाग लिया। अकरम इससे पहले मिस्टर राजस्थान नॉर्थ इंडिया और ओलंपिया में ब्रॉज मेडल जीत चुके हैं। अकरम ने बताया कि आने वाले कंपेटिशन में वो इंडिया को रिप्रजेंट करेंगे। भीलवाड़ा आने पर एमपी सिंह, वीरू गुर्जर, मन्नु, अफजल, इरशाद, अशफाक, महेंद्र सिंह, मोनु, संजू ओझा, अकरम के पिता मोहम्मद इकबाल, अफजल आदि ने स्वागत किया।


