भीलवाड़ा | नगर निगम की ओर से शहर में ऑटो टिपर के माध्यम से घर-घर से कचरा संग्रहण के कार्य में गीले व सूखे कचरे को अलग-अलग करने के संबंध में आयुक्त हेमाराम चौधरी ने गुरुवार को आमजन को जागरुक किया। वार्ड 42 में आयुक्त चौधरी, नेचर ग्रीन कम्पनी से लक्ष्मण बंग, मोहित, स्वास्थ्य निरीक्षक परवीन अटवाल, जमादार संतोष व विवेक उपस्थित थे।


