कवर्धा| कृषि विभाग अंतर्गत सहायक सांख्यिकी अधिकारी व प्रयोगशाला सहायक के रिक्त पदों पर भर्ती किया जाना है। इसे लेकर पूर्व में व्यापमं ने परीक्षा ली थी, जिसके परिणाम भी जारी किए जा चुके हैं। व्यापमं परीक्षा के मेरिट रैंक के आधार पर अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण पत्र की जांच एक अगस्त को सुबह 10:30 बजे से कार्यालय छत्तीसगढ़ राज्य कृषि प्रबंधन विस्तार प्रशिक्षण संस्थान (समेती), कृषि कॉलेज परिसर लभांडी, रायपुर में की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए विभाग की वेबसाइट का अवलोकन कर सकते हैं।


