रघुवर दास बोले:मैंने अपनी इच्छा से राज्यपाल पद से इस्तीफा दिया

ओडिशा के राज्यपाल पद से त्यागपत्र देने के बाद रांची पहुंचे रघुवर दास शुक्रवार को भी पार्टी कार्यकर्ताओं से घिरे रहे। कॉलेज के छात्रों, विभिन्न क्षेत्रों से आईं महिलाओं के साथ-साथ भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी और विधायक-सांसद रघुवर दास से मिलने धुर्वा स्थित उनके सरकारी आवास पर पहुंचे। वहीं, मीडिया से बातचीत में रघुवर दास ने कहा- मैंने अपनी इच्छा से राज्यपाल पद से इस्तीफा दिया। अपनी जन्मभूमि और कर्मभूमि पर लौटना काफी सुखद अनुभव है। मिजोरम के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति जनवरी के पहले सप्ताह में ओडिशा के राज्यपाल का कार्यभार संभालेंगे, उसके बाद वे भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। दास ने पॉलिटिकल सवालों से किनारे करते हुए कहा कि अभी प्रतीक्षा करें, पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद वे सभी विषयों पर बोलेंगे। मालूम हो कि गुरुवार शाम को रघुवर दास विशेष विमान से रांची पहुंचे थे। इधर, शुक्रवार को वे जमशेदपुर पहुंचे। धुर्वा स्थित आवास पर प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, पूर्व सीएम मधु कोड़ा, चतरा सांसद कालीचरण सिंह, राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश, पूर्व राज्यसभा सदस्य महेश पोद्दार, पूर्व सांसद गीता कोड़ा, भाजपा विधायक राज सिन्हा, नीरा यादव और लोजपा विधायक जनार्दन पासवान के अलावा राकेश प्रसाद, प्रतुल शाहदेव, अशोक बड़ाइक, संजय जायसवाल, रविनाथ किशोर, आदि ने रघुवर दास से मुलाकात की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *