भास्कर न्यूज | अमृतसर श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी रघबीर सिंह ने अमृतसर के गांव मुरादपुरा, पत्ती रामपुरा आबादी में गुरुद्वारा बाबा जीवन सिंह जी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप की बेअदबी की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। सिंह साहिब ने कहा कि पावन स्वरूपों की बेअदबी की घटना सिखों के दिलों को झकझोर देने वाली है। सिंह साहिब ने एसजीपीसी के धर्म प्रचार कमेटी सचिव को आदेश दिया है कि वह बेअदबी की घटना की गहन जांच करें और 5 दिन के भीतर रिपोर्ट श्री अकाल तख्त साहिब सचिवालय को भेजें। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि जांच के दौरान अगर गुरुद्वारा प्रबंधन दोषी पाया जाता है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।


