भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना चाटीविंड की पुलिस ने ट्रक से धान की 80 बोरियों चोरी करने वाले एक युवक को काबू किया है, जबकि दूसरा आरोपी रणजीत सिंह निवासी चबा फरार चल रहा है। पकड़े गए आरोपी की पहचान हरजीत सिंह निवासी चाटीविंड के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में रमेश रमजान निवासी गांव पहेरूपैथ जिना कुपवाड़ा ने बताया कि 3 दिसंबर को ट्रक में इलाहाबाद से 650 बोरियां धान की लोड करके आरएस राईस मिल चबा लेकर आया था। देरी होने के कारण रात को मिल के बाहर ट्रक को पार्क करके खाना खाने के लिए चला गया। जब वापस आया तो धान की बोरियां चोरी हो चुकी थी।


