भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना वेरका की पुलिस ने दुकान से 27 बैटरियां, सीसीटीवी कैमरा, डीवीआर और 7 हजार रुपए चोरी करने के आरोप में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में दुकानदार ने बताया कि 25 दिसंबर सुबह 9 बजे दुकान खोला तो अंदर पड़ी बैटरियां गायब थी। एक दीवार में सेंधमारी की गई थी। अज्ञात व्यक्ति उसकी दुकान में चोरी की है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आस-पास लगे सीसीटीवी खंगाल रहे हैं। फिलहाल अभी आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला है।


