अमृतसर | श्री सनातन धर्म पंजाब महाबीर दल के चल रहे शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में बैठक का आयोजन किया गया। जालंधर डिविजन के चेयरमैन प्राणनाथ भला और देश बंधु भला के साथ हुई बैठक में प्रयागराज के महाकुंभ मेले को जाने के लिए विचार विमर्श किया गया। जिसमें सेंटर जोन के महासचिव जनक राज बावा, जिला वर्किग प्रधान पवन कुमार, जिला उपप्रधान नाथन सिंह और सेवक वरुण शर्मा मुख्य रूप से शामिल हुए।


