मानसून के राज्य में प्रवेश करने से लेकर अब तक राज्य के ज्यादातर हिस्सों में अच्छी बारिश हुई है। दो जिलों को छोड़ कर राज्यभर में पूरे महीने सामान्य से 50 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई। रांची जिले में मानसून प्रवेश करने से लेकर 31 अगस्त तक कुल 993 एमएम बारिश दर्ज की गई है, जबकि जुलाई तक का सामान्य वर्षापात 531.2 मिमी. है। ऐसे में अब तक सामान्य से 87 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है। अगले कुछ दिन ऐसी ही बारिश हुई तो अगस्त माह में ही पूरे मानसून का कोटा पूरा हो जाएगा। क्योंकि, रांची में मानसून के दौरान औसतन 1027 एमएम बारिश का रिकॉर्ड है। इसलिए इस बार सितंबर तक मानसून सक्रिय रहा तो बारिश का नया रिकॉर्ड बन सकता है। अभी झारखंड में मानसून सक्रिय है। ऐसे में अगस्त के पहले सप्ताह में अच्छी बारिश होने की संभावना है। लेकिन 15 अगस्त के बाद कुछ दिनों के लिए बारिश में गैप भी दिखेगा। तापमान बढ़ने से गर्मी भी बढ़ेगी। अगस्त का मौसम आगे क्या… अगले 7 दिन रांची में मध्यम दर्जे की बारिश होने के आसार
रांची में 3 अगस्त तक बारिश की संभावना है। कहीं-कहीं पर गर्जन और वज्रपात की भी संभावना है। 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। 4 और 5 अगस्त को आसमान में बादल छाया रहेगा, हल्की बारिश हो सकती है। लेकिन 6 और 7 अगस्त को मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।– अभिषेक आनंद, निदेशक, मौसम विज्ञान केंद्र, रांची रांची में पिछले 5 साल में अगस्त में हुई बारिश
रांची में पिछले 24 घंटे में 24 एमएम बारिश : पिछले 24 घंटे में राज्य में मानसून सामान्य रहा। राज्य के लगभग सभी हिस्सों में गर्जन के साथ हल्के दर्जे की वर्षा हुई। जबकि कहीं-कहीं पर भारी वर्षा भी हुई। सबसे अधिक वर्षा 96 मिमी पूर्वी टूंडी धनबाद में दर्ज की गई। रांची में पिछले 24 घंटे में 24 एमएम बारिश हुई। अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस रहा। नोट- पिछले पांच साल में वर्ष 2023 में अगस्त में सबसे कम 295.7 मिमी बारिश हुई थी, जबकि सबसे अधिक 2022 में 598.2 मिमी बारिश हुई थी। अगस्त में सामान्य वर्षापात 293.7 एमएम है। ऐसे में पिछले पांच वर्षों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है।


