खड़गवां | मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी के आदेश पर डॉ. मनीष प्रताप सिंह को खड़गवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का अस्थाई खंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) नियुक्त किया गया है। उन्हें यह अतिरिक्त प्रभार आगामी आदेश तक सौंपा गया है। डॉ. मनीष वर्तमान में खड़गवां स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत हैं। वे अब बीएमओ के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। यह आदेश अस्थाई रूप से दिया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह जिम्मेदारी आगामी आदेश तक रहेगी।


