करमडीह गोली कांड का खुलासा आरोपी को छत्तीसगढ़ से पकड़ा

भास्कर न्यूज|मझिआंव करमडीह चौक पर 10 जुलाई को हुए गोली कांड के आरोपी बरडीहा थाना के बभनी गांव निवासी शेख इस्माइल के पुत्र शेख लड्डू 22 वर्ष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में पुलिस टीम का नेतृत्व कर रहे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार द्वारा मझिआंव थाना में मीडिया से बात की।जानकारी में कहा गया कि करमडीह चौक पर साकिब खान कार में बैठे थे और पान खाने के लिए रुके थे। इसी बीच दिन के 12.30 बजे लाल रंग की बाइक पर सवार दो व्यक्ति आए और कार की अगली सीट पर बैठे साकिब खान पर तीन राउंड फायरिंग की। बताया गया है कि उनकी लड़की से शमीम खान का लड़का अफजल खान शादी करना चाहता था परंतु वे तैयार नहीं थे। कुछ माह पूर्व उस लड़के की लाश मुंबई रेलवे ट्रैक पर मिली थी। उन लोगों का मानना है कि साकिब खान ने ही लड़के की हत्या कराई। इसी के प्रतिशोध में उन्हें गोली मारी गई है। डीएसपी ने बताया कि जांच के क्रम में यह बात सामने आई की ट्विंकल खान व शेख लड्डू द्वारा ही शाकिब खान की को गोली मारी गई है। डीएसपी ने बताया कि शेख लड्डू को छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया है और उसकी निशानदेही पर गोलीकांड के दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार व्यक्ति ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर लिया है। साथ ही उसके स्वीकारोक्ति बयान पर घुरुआ गांव के एक जर्जर पुराने खपड़ैल मकान में छिपाकर रखे गए दो पिस्टल (एक 315 बोर एवं एक 12बोर) एवं दोनों का दो-दो जिंदा कारतूस बरामद किया है। कांड में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित छापामार दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार शामिल थे। आप खेती-किसानी से जुड़े किस विषय पर जानकारी चाहते हैं, वॉट्सएप नंबर 7903088299 पर सिर्फ मैसेज करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *