जल, जंगल, जमीन के अधिकार के लिए जिंदगी भर लड़ाई लड़ी

गढ़वा| पूर्व मुख्यमंत्री, झारखण्ड-सह-राज्य सभा सांसद शिबू सोरेन के आकस्मिक निधन पर उनके आत्मा की शांति के िलए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका में शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमे दो मिनट का मौन धारण किया गया। इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ असजद अंसारी ने कहा कि झारखंड अलग राज्य आंदोलन के अग्रणी नेता, दलितों, वंचितों और शोषितों के प्रबल समर्थक, पूर्व मुख्यमंत्री, झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक और दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के निधन की सूचना अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है। उनका जाना झारखंड की राजनीति और सामाजिक न्याय की लड़ाई में एक ऐसी क्षति है, जिसकी भरपाई असंभव है। शिबू सोरेन जी ने अपना जीवन जल, जंगल और जमीन के अधिकारों के लिए समर्पित किया। महाजनी प्रथा और शोषण के खिलाफ उनकी लड़ाई ने लाखों लोगों को प्रेरित किया। इस मौके पर डॉ. गोरखनाथ पांडेय, डॉ इश्तेयाक, लल्लन राम, दिनेश गुप्ता, राहुल गुप्ता, पंकज विश्वकर्मा, किरन यादव और कई चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *