पलामू में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:पिता की मौत से डिप्रेशन में था युवक, दिल्ली से लौटकर घर से कर रहा था काम

मेदिनीनगर में सोमवार रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना जिला मुख्यालय मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के टीओपी टू के कांदू मुहल्ला वर्मा चौक के पास हुई। मृतक की पहचान 29 वर्षीय सतीश कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने शुरू में पुलिस को बताया कि युवक की मौत हार्ट अटैक से हुई है। उन्होंने पोस्टमॉर्टम नहीं कराना चाहा। टीओपी टू के प्रभारी राकेश कुमार ने जांच में पाया कि कमरे का दरवाजा बाहर से टूटा हुआ था। कमरे के अंदर काले रंग का गमछा मिला। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लगा। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, सतीश के पिता संजय सिंह की मौत एक वर्ष पहले हो गई थी। तब से वह डिप्रेशन में था। हाल ही में वह दिल्ली से मेदिनीनगर आया था। यहां वह घर से ही वर्क फ्रॉम होम कर रहा था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुसाइड के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मंगलवार को एमएमसीएच में शव का पोस्टमॉर्टम किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *