सदर इलाके में महिला से छीनी चेन

रांची|सप्लाई कर्मियों का आंदोलन मंगलवार को 36वें दिन भी जारी रहा। काफी संख्या में सप्लाई कर्मियों ने एचईसी मुख्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मियों ने कहा कि वे आउटसोर्सिंग में नहीं जाएंगे। पुरानी व्यवस्था लागू की जाए। कामगारों ने दोपहर 12.30 बजे से 2 बजे तक मुख्यालय जाम रखा। इस दौरान एचईसी के अधिकारी लंच के लिए बाहर नहीं आ पाए। कर्मियों ने जल्द से जल्द मांगें पूरी करने की मांग की। रांची। सदर थाना क्षेत्र के चुना भट्ठा स्थित कुटी गली के पास मंगलवार की सुबह बाइक सवार अपराधियों ने एक महिला के गले से चेन छीन लिया। पीड़ित महिला का नाम मंजुला मिश्रा है और वह चुना भट्ठा की रहने वाली है। पीड़िता के बेटा ऋषभ आनंद ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में ऋषभ आनंद ने कहा है कि उसकी मां मंजुला मिश्रा से मंदिर जाने के दौरान चेन छिनतई हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *