एडीए के मुख्य प्रशासक नितेश कुमार जैन के निर्देश पर गांव रक्खझीता में नवनिर्मित अवैध कॉलोनी जेसीबी से तोड़ दी। टाउन प्लानर गुरसेवक ने बताया कि एडीए के रेगुलेटरी विंग ने चाटीविंड थाने के पुलिस अधिकारियों के ध्यान में मामला लाया था। आईआईएम को जाने वाली सड़क के किनारे अवैध तरीके से कॉलोनी विकसित की जा रही थी। कॉलोनी तैयार करते समय पहले भी तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई थी, लेकिन कॉलोनी के मालिकों ने दोबारा विकास कार्य शुरू कर दिया था।


