दंतेवाड़ा | कुआकोंडा पुलिस ने दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना 25 जुलाई की सुबह करीब 8 बजे की है। ग्राम पालनार निवासी 45 वर्षीय महिला साप्ताहिक बाजार गई थी शाम करीब 4 बजे तक वह बाजार में ही इमली पेड़ के पास शराब के नशे में बैठी थी। रात में वह घर नहीं लौटी। अगली सुबह 26 जुलाई को करीब 7 बजे गांव की महिलाएं बाजार की सफाई कर रही थीं। उसी दौरान महिला का शव इमली पेड़ के पास नग्न अवस्था में मिला। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में सामने आया कि महिला के साथ दुष्कर्म हुआ है और गुप्तांग में चोट लगने से उसकी मौत हुई है। एएसपी आरके बर्मन और एसडीओपी कल्पना वर्मा के निर्देशन में जांच जारी रही। संदेह के आधार पर पालनार मोसलटोडा निवासी भीमा राम मरकाम उर्फ बोड्डा को हिरासत में लिया गया।


