सर्वर डाउन; स्पीड पोस्ट व रजिस्ट्री का काम ठप, बहनें नहीं भेज पा रहीं राखी

कवर्धा | ये तस्वीर कवर्धा स्थित मुख्य डाकघर की है। पिछले 3 दिन से सर्वर डाउन होने के कारण डाकघर में रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट से जुड़ी सेवाएं पूरी तरह प्रभावित हैं। यहां तक कि रक्षाबंधन के लिए बहनें अपने भाइयों को राखियां तक नहीं भेज पा रहीं है। लोग अपने जरूरी काम लेकर डाकघर पहुंच रहे हैं, लेकिन काम नहीं हो रहा है। दरअसल, पायलट प्रोजेक्ट के तहत मुख्य डाकघर में एपीटी 2.0 साफ्टवेयर अपडेट किया गया है। सिस्टम लागू होने पर जैसे ही डाकघर में काम शुरू हुआ, सर्वर डाउन हो गया है। त्योहारी सीजन में सर्वर डाउन होने के कारण बहनों की परेशानी बढ़ गई है। क्योंकि रक्षाबंधन के लिए अब कुछ ही दिन बचे हैं। भाइयों तक राखी पहुंचाना मुश्किल हो रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *