मानसा में अवैध हथियार के साथ व्यक्ति गिरफ्तार:चार देसी पिस्टल और 7 कारतूस बरामद, दो हेरोइन तस्कर भी पकड़े

पंजाब में मानसा पुलिस ने एक कार्रवाई में एक व्यक्ति को चार अवैध पिस्टल और सात जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। मानसा के पुलिस कमिश्नर भागीरथ सिंह मीणा ने इस बारे में जानकारी दी। सीआईए स्टाफ मानसा की पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान विक्की से कुलदीप सिंह उर्फ खिलाड़ी को एक पिस्टल 30 बोर और 2 मैगजीन के साथ पकड़ा। गहन पूछताछ के बाद कुलदीप सिंह की निशानदेही पर पुलिस ने दो देसी पिस्टल 32 बोर, एक देसी पिस्टल 315 बोर और कारतूस बरामद किए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे रिमांड पर लिया है। 260 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर काबू इसके अलावा, पुलिस ने बुढलाड़ा से एक वरना कार को शक के आधार पर रोका। कार में सवार सुखबीर सिंह और सनी मानसा शमशेर सिंह (निवासी राजलहेड़ी, संगरूर) को 260 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस कमिश्नर ने यह भी बताया कि नशा तस्कर हरपाल सिंह और बब्बू (निवासी धलेवां) को महाराष्ट्र के हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया है। इन्हें जल्द ही ट्रांजिट रिमांड पर मानसा लाया जाएगा। मानसा जिले में इन दोनों के खिलाफ 17 मामले दर्ज हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *