जमशेदपुर के पटमदा में बुजुर्ग महिला की हत्या का खुलासा:पुरानी रंजिश में 3 महिलाओं ने धारदार हथियार से वार कर ली थी जान, तीनों गिरफ्तार

जमशेदपुर के पटमदा अनुमंडल क्षेत्र के बोड़ाम थाना अंतर्गत धोबनी गांव में एक बुजुर्ग महिला की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में तीन महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बोडाम थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार ने बताया कि घटना सोमवार (4 अगस्त) की सुबह की है। लगभग 70 वर्षीय भावी सिंह पेंशन की राशि निकालने के लिए कॉमन सर्विस सेंटर जा रही थीं। इसी दौरान गांव की तीन महिलाओं ने उन पर पीछे से हमला कर दिया। शव को सुनसान पुलिया के पास फेंक दिया आरोपी महिलाएं उलासी सिंह, रवनी सिंह और सोमवारी सिंह हैं। इन्होंने दावली (कटारी) जैसे धारदार हथियार से बुजुर्ग महिला की गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर वार किए। हमले में भावी सिंह की मौत हो गई। हत्या के बाद तीनों महिलाओं ने शव को घसीटकर पास की झाड़ियों में एक सुनसान पुलिया के पास फेंक दिया। मृतका का शव मंगलवार को कुईयानी गांव जाने के रास्ते में जंगल के बीच एक पुलिया के पास बरामद हुआ। पुलिस ने मात्र दो दिन में हत्या की गुत्थी सुलझा ली। गुरुवार को तीनों महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जांच में सामने आया कि हत्या का कारण पुरानी रंजिश थी। पुलिस अब मामले की और जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *