4 दिन से कई इलाकों में नहीं उठा कचरा, सड़क से मुहल्ले तक दुर्गंध

शहर के कई इलाकों में पिछले चार दिनों से सफाई व्यवस्था ठप है। कचरा नहीं उठ रहा है। शहर के कई जगहों में मुख्य सड़कों, चौराहों और वार्डों में कचरा का अंबार देखा जा सकता है। घरों से कचरा नहीं उठने की वजह से लोग उसे सड़कों पर फेंक रहे हैं। नतीजा गंदगी व बदबू से आसपास रहने वाले लोग परेशान हैं। जहां कचरा फैला हुआ है, वहां से पैदल गुजरना भी मुश्किल हो गया है। पिछले चार दिनों से कचरा इसलिए नहीं उठा रहा है क्योंकि कई कर्मी व मॉनिटरिंग करने वाले अधिकारी शहर में नहीं हैं। भास्कर रिपोर्टर ने चार मुहल्लों की पड़ताल की और वहां के लोगों से बात की तो पता चला कि कचरा उठाव पूरी तरह से ठप है। खादगढ़ा रोड: डस्टबिन तक नहीं, रोड पर ही डाल रहे कचरा खादगढ़ा रोड में कई ऐसी सड़कें मिलीं जहां सड़क के बीच में ही कचरा फेंका जा रहा है। ये कचरा कहीं और का नहीं, बल्कि लोगों के घरों का है। घरों में कूड़ा गाड़ी के नहीं पहुंचने की वजह से लोग सड़क पर ही कचरा फेंक रहे हैं। बीच सड़क पर कचरा देख लोगों का रास्ते से गुजरना भी मुश्किल हो गया है। सड़क किनारे कचरा डालने के लिए डस्टबिन तक नहीं रखा गया है। ताकि लोग उसमें कचड़ा फेंक सके। भूतहा तालाब रोड के लोगों ने कहा, कचरे की वजह से गंदगी फैल गई है। गंदगी से बारिश के मौसम में बीमारी फैलने का डर बना हुआ है। यही हाल रहा तो बीमारी की चपेट में लोग आ जाएंगे। बारिश को देखते हुए निगम को सफाई व्यवस्था पर भी ध्यान देना चाहिए। चर्च रोड में भी हर गली में कचरा देखा जा सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कभी कूड़ा गाड़ी आती है तो कभी नहीं। इसलिए सड़क पर ही कचरा फेंका जा रहा है। उठाव के लिए निगम के स्थानीय कर्मी को कई बार बोला गया, लेकिन नहीं हुआ। ऐसा पिछले चार दिनों से हो रहा है। भूतहा तालाब रोड: कचरा फैलने से बढ़ी गंदगी चर्च रोड : शिकायत के बाद भी नहीं हुई सफाई

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *