चाईबासा| सदर बाजार स्थित साईं अमन प्ले स्कूल में शुक्रवार को रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों के द्वारा पौधा रोपण का कार्यक्रम किया गया। प्ले स्कूल के प्रधानाध्यापिका बोनोलता घोष ने कहा कि हर पर्व त्यौहार में बच्चों को एक पौधा घर में जरूर लगाना चाहिए। बच्चों को बताया गया कि रक्षाबंधन एक पवित्र त्यौहार है। शिक्षिका श्वेता कुमारी ने कहा कि पर्व त्यौहार हो या अपने जन्मदिन के अवसर पर एक-एक पौधे लगाना चाहिए। ताकि धरती हमेशा हरा-भरा रहे। बच्चों के अभिभावकों को भी कहा गया कि आप लोग एक-एक पौधे हर त्यौहार या जन्मदिन में घर में जरूर लगाए। कार्यक्रम में अंकिता कुमारी, लालिनी मौजूद थीं।


