सरायकेला| वन प्रमंडल, सरायकेला के कार्यालय के लिपिक जगन्नाथ गोप के निधन से वन प्रमंडल परिवार द्वारा गहरा शोक व्यक्त किया गया है। जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी सबा आलम अंसारी की अध्यक्षता में एक शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें वन प्रबंधन सरायकेला के सहायक जगन्नाथ गोप के निधन के बाद शोक सभा का आयोजन कर आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की गई । उनका जन्म 20 अगस्त 1975 में कोबरकुंडिया गांव में हुआ था।


