चंडीगढ़ में 1.70 लाख की ठगी करने वाले 2 गिरफ्तार:4,000 अमेरिकी डॉलर आधे दाम में देने का झांसा, खाली बैग दिखाकर धोखा दिया

चंडीगढ़ पुलिस ने 1.70 लाख रुपए की ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस स्टेशन 34 में धारा 316(2), 318(4), और 3(5) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों की पहचान मोहाली निवासी मोहम्मद हजरत और चंडीगढ़ सेक्टर 52 निवासी संगम के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता ज़िरकपुर निवासी आशीष कुमार ने बताया कि वह एम/एस शनाया सर्विसेज़, खारड़ में अकाउंट्स विभाग में काम करता है। 31 जुलाई 2025 को उसकी मुलाकात मोहम्मद हजरत से हुई, जिसने कहा कि उसके पास अमेरिकी डॉलर हैं और वह 4,000 डॉलर आधी कीमत पर बेच सकता है। इसके बाद आशीष 1.70 लाख रुपए लेकर गांव बुरैल, सेक्टर-45, चंडीगढ़ पहुंचा। छोटे बैग में 20-20 डॉलर के दो बंडल दिखाए
पुलिस पूछताछ में आरोपी हजरत ने बताया कि वह तीन-चार साथियों के साथ आया और छोटे बैग में 20-20 डॉलर के दो बंडल दिखाए। रुपए लेने के बाद उसने बैग थमा दिया, लेकिन जब शिकायतकर्ता ने बैग खोला तो वह खाली था। न तो रुपए लौटाए गए और न ही डॉलर दिए गए। दोनों ने जीरकपुर निवासी युवक को 4,000 अमेरिकी डॉलर आधे दाम पर देने का झांसा दिया और 1.70 लाख रुपए लेकर फरार हो गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *