जालंधर | श्री गुरु रविदास चौक के पास ट्रैफिक जोन नंबर-3 की टीम ने चोरी की बाइक पर आए एक युवक को पकड़ा है। जिसके जांच के लिए थाना-आठ की पुलिस को सौंप दिया है, क्योंकि उससे मिला बाइक पीबी 08 सीएस 6411 बीते साल श्री देवी तालाब मंदिर के बाहर से चोरी हुआ था। इंचार्ज सुखविंदर सिंह, एएसआई गुरनाम सिंह, हवलदार दिलराज सिंह अपनी टीम संग उक्त चौक में चैकिंग कर रहे थे। इस दौरान देखा कि एक बाइक पर तीन युवक आए। नाका देख कर बाइक मोड़ने की कोशिश की। पुलिस को देख कर पीछे बैठे दो युवक तो भाग निकले, मगर बाइक चालक हाथ आ गया। बाइक पर फर्जी नंबर लगाया गया था। जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि बाइक चोरी की है।


