आदिवासियों की संस्कृति को संरक्षित रखने का लें संकल्प : बंधु

लातेहार| शहर के आदिवासी वासाओडा में आदिवासी समन्वय, जिला पड़हा व सरना समिति के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को शिबू सोरेन के निधन के कारण सादगी के साथ विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व शिक्षा मंत्री बंधु तिर्की और संरक्षक विधायक रामचंद्र सिंह शामिल हुए। इसके पूर्व विधायक रामचंद्र सिंह के नेतृत्व में माको डाक बंगला से एक रैली निकाली गई। जो मुख्य मार्ग होते हुए आदिवासी वासाओडा पहुंची। जहां रैली सभा में तब्दील हो गई। जहां अतिथियों का जोरदार स्वागत किया गया। तत्पश्चात दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन के चित्र के समक्ष माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन धारण किया गया। इसके बाद अतिथियों को पगड़ी पहनकर स्वागत किया गया। पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस पर हमे आदिवासी समाज के पिछड़ेपन को एकजुटता के साथ दूर करने का संकल्प लेना होगा। उन्होंने कहा कि आदिवासियों की कला संस्कृति को संरक्षित रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सभी आदिवासी समाज के लोगो को एकजुटता से मिल कर रहने और अपनी परंपरा को संरक्षित करने की जरूरत है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *