देवास के नौसराबाद क्षेत्र में शनिवार सुबह प्रशासन ने शासकीय भूमि पर बने एक अवैध निर्माण गिरा दिया। उक्त निर्माण को लेकर जनसुनवाई में शिकायत की गई थी। इसके बाद शनिवार को प्रशासनिक अमला टीम के साथ पहुंचा और जेसीबी से अवैध निर्माण को तोड़ दिया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था। तहसीलदार सपना शर्मा ने बताया कि नौसराबाद क्षेत्र में इमामबाड़ा बना था। उसे लेकर आज अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। यह मामला पहले से चल रहा था, वर्ष 2022 में तत्कालीन तहसीलदार द्वारा भी इसमें आदेश किया गया था, लेकिन उस समय कार्रवाई नहीं हो पाई थी। इसके बाद मामला वापस संज्ञान में आने पर यह पाया गया कि भूमि पर अतिक्रमण करके यह इमामबाड़ा बना बनाया गया था। वर्तमान राजस्व रिकार्ड में यह भूमि रास्ते के नाम से दर्ज है। इसे लेकर हमने नोटिस जारी किया था, लेकिन नोटिस का कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद आज सुबह एसडीएम की उपस्थिति में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की है।


