सीधी जिले में 6 घंटे से बारिश जारी, ठंड बढ़ी:मौसम वैज्ञानिक बोले- 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है रात का तापमान

सीधी जिले में शनिवार सुबह 6 बजे से बारिश का दौर जारी है। इससे यहां ठंडक बढ़ गई है। दरअसल, जिले के रामपुर नैकिन, चुरहट, सिहावल, मझौली सहित अन्य क्षेत्रों में एक साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश भी ऐसी जो रुकने का नाम नहीं ले रही। इससे लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। स्कूल, कॉलेज, सड़कें सभी सूने दिखाई दे रहे। तापमान में गिरावट सुबह से बारिश होने से लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार सुबह का तापमान 5 डिग्री गिरकर 15 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, वहीं शुक्रवार दोपहर में तापमान 20 डिग्री था। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर बारिश नहीं रुकी तो तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी। रात में तापमान 10 डिग्री तक पहुंच सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *