पहले बच्ची को कुचला, गाड़ी रोकने की कोशिश की तो मौसी-नानी को भी कुचलकर मार डाला

अरगोड़ा में रविवार को तीन लोगों को एसयूवी से कुचलने के आरोपी आदर्श राज उर्फ मोहित राज को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। हादसे में घायल काठीटांड़ की रेणु देवी ने आदर्श और उसके दोस्त अभिषेक जायसवाल के खिलाफ जान-बूझकर गाड़ी से कुचलकर हत्या करने की एफआईआर दर्ज कराई है। रेणु देवी ने एफआईआर में कहा-रक्षा बंधन पर मैं अपनी बेटी रिशिका के साथ भतीजी पूनम मंडल के हरमू हाउसिंग कॉलोनी स्थित घर पर गई थी। रविवार शाम चार बजे पूनम की बेटी पूर्वी (8), रिशिका (33) और ननद किरण देवी (56) के साथ खाना खाने काव्स रेस्टोरेंट गई। शाम करीब 5:30 बजे रेस्टोरेंट से निकलकर रोड क्रॉस किया। हमलोग सड़क के किनारे चल रहे थे। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार एसयूवी ने पूर्वी को कुचल दिया। रिशिका और किरण शोर मचाते हुए आगे बढ़ी तो उन दोनों को भी कुचल दिया। फिर ड्राइवर ने डिवाइडर पर गाड़ी चढ़ाकर मोड़ने की कोशिश की तो गाड़ी पेड से टकरा गई। आदर्श ने कबूला-गाड़ी वही चला रहा था आदर्श ने माना कि गाड़ी वही चला रहा था। उसने बताया ​िक रविवार को एक पार्टी थी। इसमें सभी ने शराब पी। फिर दो गाड़ी से घूमने निकले। उसकी गाड़ी में अभिषेक जायसवाल भी था। पोस्टमार्टम से जानिए…कितना खतरनाक था हादसा मां की ममता रोई…, गुड़िया ने भी आंखें मूंद लीं रिशिका… छाती की पांच प​सलियां टूटीं, लंग्स फट गया, सिर पर भी गंभीर चोट आईं। किरण… छाती की छह पसलियां टूटीं, लंग्स फट गया, जांघ की हड्‌डी टूट गई। पूर्वी… उसका सिर कुचला गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। यह गुड़िया अब किससे खेलेगी… मां की चीत्कार में यह सवाल बार-बार गूंज रहा था। गुड़िया अनाथ हो गई थी। कांपते हाथों से मां ने गुड़िया को बेटी के शव के पास रख दिया। गुड़िया जिससे खेलती थी, अब उसके साथ सो गई। गुड़िया ने भी आंखें मूंद लीं। मासूम की लाश संग उसकी ‘दोस्त’ भी सदा-सदा के लिए विदा हो गई। रईसजादे की कार तले मासूम कुचली गई। सोमवार को जब नन्हीं का शव घर आया, मां की गोद में वह गुलाबी गुड़िया थी, जिससे बिटिया घंटों खेला करती थी। गुड़िया की सहेली आज उसे देखकर न चहक रही थी और न ही उसे अपनी गोद में लेकर खेलने की जिद कर रही थी। वह तो सो रही थी…। खेल-खिलौनों की दुनिया उजड़ चुकी थी। मां की ममता रो रही थी…।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *