ढपई रोड से गुरुद्वारा श्री बोहड़ी साहिब की सड़क जल्द बनाई जाए : बलबीर

अमृतसर| लोक भलाई मंच की बैठक कोमलप्रीत की अध्यक्षता में मंच के मुख्य ऑफिस कच्ची मिट्टी रोड एकता नगर ढपई में हुई। इसमें सबसे पहले राष्ट्रीय दौड़ाक फौजा सिंह और कुलगाम में शहीद हुए जवानों की आत्मा शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर मंच के पंजाब प्रधान बलवीर सिंह झामक मुख्य रूप से शामिल हुए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज आफिस के बाहर सुबह 9:30 बजे फहरा कर मुंह मीठा करवाया जाएगा। उन्होंने निगम से मांग करते कहा कि ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री बोहड़ी साहिब से लेकर ढपई रेलवे फाटक तक की सड़क काफी खस्ताहाल है इसकी जल्द मरम्मत की जाए। इस मौके पर मास्टर सुखदेव सिंह, कुलदीप सिंह दशमेश नगर, सरदूल सिंह, निर्भय सिंह, बिहारी लाल, सतपाल गिल, शिवनारायण, कुलदीप सिंह, तीर्थ राम, मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *