कोडरमा में 56 तालाबों का होगा जीर्णोद्धार, भू-जल स्तर में होगा सुधार

भास्कर न्यूज | कोडरमा मिशन अमृत सरोवर के तहत सरोवरों के निर्माण एवं जीर्णोद्धार को लेकर फेज 2 के तहत भी लक्ष्य का निर्धारण किया गया है। इसे लेकर ग्रामीण विकास विभाग के अपर सचिव अरुण कुमार सिंह की ओर से जिले के उपायुक्त को पत्र के माध्यम से तालाबों के चयन को लेकर निर्धारित मापदंड के अनुरूप ही कार्य संपादित करने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि मिशन अमृत सरोवर पेज 2 के तहत जिला स्तर पर निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप सरोवरों का निर्माण एवं जीर्णोद्धार किया जाना है। सचिव की ओर से कहा गया है कि तालाबों के निर्माण एवं जीर्णोद्धार को लेकर स्थल का चयन को लेकर कुछ शर्तें निर्धारित की गई हैं। जिसके तहत फेज वन में निर्मित अमृत सरोवरों के अलावा जल संरक्षण को लेकर बनाए गए तालाब सहित मछली पालन को लेकर निर्मित तालाब एवं ऐसे तालाबों के कराए गए जीर्णोद्धार एवं वैसे तालाब जिसका जीर्णोद्धार कराया गया है। उसके 500 तक के दायरे में नए तालाब एवं पूर्व के बने तालाब का जीर्णोद्धार कार्य नहीं कराया जाना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *