बिशप कॉटन स्कूल (BCS) शिमला के तीन बच्चों के किडनैपर सुमित सूद और एक बच्चे के पेरेंट्स की कॉल रिकार्डिंग की सामने आई है। ऑडियो क्लिप में किडनैप छात्र विदांश के पिता को आरोपी कहता हैं कि उनके बेटे को किसी ने किडनैप किया है। उसे (सुमित सूद) भी जबरदस्ती यह सब करने को फोर्स किया जा रहा है। यानी आरोपी खुद को किडनैपर नहीं बताता, बल्कि कहता है इसके पीछे कुछ खतरनाक लोगों का हाथ है। सुमित कहता है ये बहुत खतरनाक लोग है। किसी को भी ये बात मत बताना। स्कूल में न्यूज बनी तो उसका (बेटे) वापस आना मुश्किल हो जाएगा। आरोपी कहता है कि इन्होंने मुझे भी पकड़ लिया था। अब आरोपी और विदांश के पेरेंट्स के बीच कॉल रिकॉर्डिंग का 7 मिनट 27 सेकेंड का क्लिप सामने आया है। आरोपी कैलिफोर्निया के +1 213-377-3338 नंबर से वर्चुअल कॉल करता है। दरअसल, यह कॉल हरियाणा करनाल के अंगद, पंजाब मोहाली के हितेंद्र और कुल्लू के विदांश की किडनैपिंग के बाद की गई। आरोपी और एक बच्चे के पेरेंट्स के बीच हुई बात के कुछ अंश..? सुमित सूद : मुझे भी पकड़ लिया था। मुझे भी फोर्स किया जा रहा यह सब करने के लिए। विदांश के पिता: कहां पर है आप अभी। सुमित सूद : एक्चुअली ये बहुत डेंजरस लोग है। तो आप मेरे अगले फोन का वेट करें, बस स्कूल में न्यूज न बन जाए। अगर न्यूज बन गई तो उसका (बेटे) आना बहुत मुश्किल हो जाएगा। विदांश के पिता : आप अभी चंडीगढ़ में या मोहाली में है। आप चंडीगढ़ किस सेक्टर में है। सुमित सूद : मैं अभी आपको कुछ भी नहीं बता सकता। मेरे बुरे हाल किए हुए हैं इन्होंने। बस आप नेक्स्ट कॉल का वेट करना। ये सिम फेंक दिया जाएगा। विदांश के पेरेंट्स : आपको कैसे पता चला कि ये वेदांश है। सुमित सूद : इन लोगों ने बताया मुझे। विदांश के पेरेंट्स : वो तो चंडीगढ़ 22 सेक्टर में था अभी। सुमित सूद : विदांश भारती शिमला में है। विदांश के पेरेंट्स : नहीं। सुमित सूद : विदांश भारती शिमला में है। विदांश के पेरेंट्स : वो शिमला नहीं, चंडीगढ़ में है 22 सेक्टर में। सुमित सूद : अगर आपको ऐसा लग रहा है, मुझे सिर्फ कॉल करने को बोला है। मेरे को नहीं पता, सुनो मेरी बात सुनो विदांश के पेरेंट्स : चलो चलो मैं देखता हूं सुमित सूद : BCS में न्यूज न बन जाए, इससे उसका आना मुश्किल हो जाएगा। विदांश के पेरेंट्स : हांजी हांजी सुमित सूद : नेक्स्ट कॉल ये लोग कहां से करेंगे पता नहीं, इसलिए मुझे करना पड़ा आपको। विदांश के पेरेंट्स: ठीक है ठीक है जी। सुमित सूद : यही बोलना आपने तीन दोस्त है ये(बच्चे)। विदांश के पेरेंट्स : अच्छा तीन दोस्त है। सुमित सूद : हां, बल्कि मैं आपको एक नंबर देता हूं। आप उनको भी कॉल करके बता दीजिए के ऐसे ऐसे आपको भी फोन आया। ये इंद्र सिंह बेन है। प्लीज नंबर लिख लिजिए। उनको भी इन्फोर्म कर दीजिए के ये न्यूज न बन जाए, क्योंकि ये बच्चे इक्टठे हैं उनके पास, उनके अंडर है। विदांश के पेरेंट्स : क्या नाम बताया आपने सुमित सूद : थोड़ा जल्दी कीजिए, दिक्कत हो रही इसमें, बड़े …. लोग है, जी क्या, बहुत बुरा हाल कर दिया हमारा। जल्दी लिखिए सर, फिर अगवा किए दूसरे बच्चे के पिता का नंबर लिखाया। विदांश के पेरेंट्स : ने नंबर नोट किया। रक्षाबंधन पर किडनैप किए बच्चे बता दें कि बीते रक्षाबंधन पर तीनों बच्चों को सुमित सूद ने फर्जी नंबर प्लेज लगी गाड़ी में किडनैप कर लिया था। गाड़ी में गन प्वाइंट पर बच्चों को डरा-धमका कर वह कोटखाई के चैथला गांव ले गया। यहां पहुंचने के बाद आरोपी ने तीनों बच्चों के परिजनों को फिरौती के लिए फोन किया। इसके बाद हड़कंप मच गया। 200 CCTV खंगाल कर आरोपी तक पहुंची पुलिस इस बीच BCS स्कूल प्रबंधन ने भी न्यू शिमला थाने में बच्चों की गुमशुदगी की शिकायत दी। इसके बाद शिमला पुलिस लापता बच्चों की तलाश में जुटी। शिमला पुलिस ने इसके लिए शिमला शहर के अलावा ठियोग-कोटखाई तक 200 से ज्यादा CCTV कैमरे खंगाले और तीनों बच्चों को 24 घंटे के भीतर सुरक्षित रेस्क्यू किया। आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी से अब पूछताछ जारी है। कोर्ट ने उसे 13 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर भेजा है।


