नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली में प्रवेश के लिए होने वाले ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट (आईलेट) का इस साल का शेड्यूल जारी हो गया है। इस साल परीक्षा 14 दिसंबर को होगी। जानकारी के अनुसार फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जो 10 नवंबर तक चलेगी। सामान्य व अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 3500 रुपए और आरक्षित वर्ग के लिए 1500 रुपए है। एससी और एसटी के गरीबी रेखा से नीचे (BPL) छात्र निशुल्क आवेदन कर सकते हैं। नवंबर अंत तक प्रवेश पत्र जारी होंगे। बीए-एलएलबी (ऑनर्स) के लिए 12वीं में न्यूनतम 45% अंक आवश्यक हैं। 2026 में 12वीं की परीक्षा देने वाले भी आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा के माध्यम से बीए-एलएलबी, एलएलएम और पीएचडी में प्रवेश मिलता है, हालांकि सभी की पात्रता अलग होती है। आवेदन के लिए संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट nationallawuni या ersitydelhi.in पर जाएं।


