बीएड और डीएलएड की काउंसिलिंग अगस्त के अंतिम सप्ताह से शुरू होने की संभावना है। इसके लिए एससीईआरटी से जल्द शेड्यूल जारी होंगे। इसी तरह दोनों कोर्स की इस बार सीटें कम हो सकती है। पिछली बार डीएलएड की 6720 और बीएड की साढ़े चौदह हजार सीटें थी। उधर, इस बार भी डीएलएड की डिमांड ज्यादा है। इसमें एडमिशन के लिए व्यापमं की ओर से मई में प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी। 206184 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। वहीं दूसरी ओर बीएड की प्रवेश परीक्षा में 126808 परीक्षार्थी थे। काउंसिलिंग को लेकर अधिकारियों का कहना है कि सत्र 2025-26 की काउंसिलिंग अगस्त के अंतिम सप्ताह से शुरू हो जाएगी। इसके लिए नई एजेंसी से अनुबंध हो गया है। इस बार बीएड और डीएलएड की सीटें कम हो सकती है। कितनी सीटों में प्रवेश दिए जाएंगे इस संबंध में जल्द सूचना जारी होगी। गौरतलब है कि पिछली बार यह काउंसिलिंग सितंबर मंे शुरू हुई थी। नवंबर-दिसंबर तक प्रवेश दिए गए थे।


