खराब बिजली व्यवस्था पर कार्रवाई, एसई साहू हटाए गए

शहर की बदहाल बिजली व्यवस्था और अधिकारियों पर नियंत्रण न रख पाने के कारण बिजली विभाग के शहर अधीक्षण अभियंता पीआर साहू को हटा दिया गया है। उन्हें तोरवा स्थित कार्यालय से कार्यपालक निदेशक कार्यालय तिफरा में पदस्थ कर दिया गया है। अब उनकी जगह पी श्रीनिवास राजू को नियुक्त किया गया है, जो पहले रायपुर के कार्यालय निदेशक में पदस्थ थे। शहर में बिजली की स्थिति काफी खराब हो गई है। जोन में तैनात सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता भी मनमानी कर रहे। इन अधिकारियों के कार्यालय में अनुपस्थित रहने और फोन न उठाने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। स्थानीय नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कई बार चेतावनी देने के बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ। प्रदेश में सबसे ज़्यादा बिजली कटौती की शिकायतें बिलासपुर से आने पर बिजली विभाग के चेयरमैन डॉ. रोहित यादव ने खुद शहर का दौरा किया था। उन्होंने अफसरों को अपनी कार्यशैली सुधारने की कड़ी चेतावनी दी थी, लेकिन इसका असर नहीं हुआ। इन्हीं कारणों से नेहरू नगर के कार्यपालन यंत्री सईद मुख्तार और एई डीके साहू का तबादला भी किया जा चुका है। सीनियर अफसरों का कहना है कि यह कार्रवाई कर्मचारियों पर नियंत्रण न रख पाने और उपभोक्ताओं को समय पर बिजली सेवा न दे पाने के कारण की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *