सी. डिप्टी मेयर प्रियंका श्री जय कृष्णियां मंदिर में नतमस्तक

अमृतसर | श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में सीनियर डिप्टी मेयर प्रियंका शर्मा चौक पासिया स्थित अध्यात्म केंद्र प्राचीन मंदिर श्री जय कृष्णियां में नतमस्तक होनी पहुंची। उन्होंने ठाकुर जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। जिसमें मंदिर के संचालक दर्शनाचार्य सागर मुनि शास्त्री के द्वारा उनका सत्कार किया। प्रियंका शर्मा ने संगत को बताया कि जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में उनके द्वारा सफाई अभियान चलाया गया है। जिसमें सभी मंदिरों की स्वच्छता को मुख्य रखा गया है। उन्होंने मंदिर के प्रत्येक धार्मिक कार्य में सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। वहीं शास्त्री जी ने कहा कि धर्म और समाज के प्रति सभी को जागरूक होना चाहिए। वहीं अपनी समर्थता के अनुसार सेवा करनी चाहिए। जिससे समाज, राष्ट्र और अपने आप का स्वयं ही उत्थान होगा। इसी दौरान शास्त्री और संगत की ओर से उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर अंजना लूथरा, अनीता शर्मा, अरुण कुमार, गौतम समेत भक्त मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *