खन्ना में स्वतंत्रता दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह:सीएम मान देंगे शहीद करनैल सिंह को श्रद्धांजलि, SDM और ADC ने समारोह की तैयारियां की

पंजाब सरकार 15 अगस्त को खन्ना के गांव ईसड़ू में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन करेगी। इस कार्यक्रम में सीएम भगवंत मान सहित कई मंत्री और राजनेता गोवा स्वतंत्रता संग्राम के नायक शहीद मास्टर करनैल सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। समारोह की तैयारियों का जायजा लेने मंगलवार को एडीसी शिखा भगत और एसडीएम डॉ. बलजिंदर सिंह ढिल्लों पहुंचे। एडीसी ने सभी विभागों को कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए बैठने की व्यवस्था, गर्मी से बचाव और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। शहीद करनैल सिंह के बुत और स्मारक को सजाया जाएगा- SDM
एसडीएम ने बताया कि शहीद करनैल सिंह के बुत और स्मारक को सजाया जाएगा। शामियाना लगाने और अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संबंधित विभागों को सौंपी गई है। सुरक्षा व्यवस्था और यातायात नियंत्रण खन्ना पुलिस संभालेगी। पीएसपीसीएल को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों का मानना है कि यह कार्यक्रम शहीद को श्रद्धांजलि देने के साथ युवाओं में देशभक्ति की भावना को भी मजबूत करेगा। प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी यह समारोह शहीद के गांव ईसड़ू में आयोजित किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *