खन्ना में किसानों से मिले पंचायत मंत्री सौंध:बोले- लैंड पूलिंग नीति वापस ली, केजरीवाल और सीएम मान को दिया श्रेय

पंजाब के पंचायत मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध मंगलवार को खन्ना की अनाज मंडी पहुंचे। उन्होंने यहां किसानों और आढ़तियों से मुलाकात की। इस दौरान खन्ना किसान विंग की नई टीम का गठन किया गया। यादविंदर सिंह लिबड़ा को अध्यक्ष और लखवीर सिंह गिल को महासचिव बनाया गया। मंत्री सौंध ने कहा कि पंजाब सरकार जनता की राय को प्राथमिकता देती है। लैंड पूलिंग नीति किसानों को स्वीकार नहीं थी, इसलिए इसे वापस ले लिया गया। उन्होंने इस फैसले का श्रेय पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान को दिया। गांव जाकर किसानों की समस्याएं सुनेंगे- सौंध
सौंध ने याद दिलाया कि केंद्र के तीन कृषि कानूनों के विरोध में भी आम आदमी पार्टी किसानों के साथ खड़ी थी। आढ़ती एसोसिएशन खन्ना के अध्यक्ष हरबंस सिंह रोशा ने बताया कि कुछ दिन पहले सीएम मान के गांव लिबड़ा दौरे पर उन्होंने लैंड पूलिंग रोकने की मांग की थी। नए किसान विंग अध्यक्ष यादविंदर सिंह लिबड़ा ने कहा कि वे अपनी टीम के साथ गांव-गांव जाएंगे। वे किसानों की समस्याएं सुनेंगे और उनका समाधान करवाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *