सरकार और पावरकॉम मैनेजमेंट मांगें मानकर लागू नहीं करती : रजिंदर दत्ता

अमृतसर | पावरकाम ज्वाइंट फॉर्म की ओर से तीन दिनों के लिए कई कर्मचारी मास लीव पर चले गए। सिटी सर्किल में सोमवार को पहले दिन फोरम के सदस्यों ने कर्मचारियों ने मिलकर सरकार और मैनेजमेंट के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। इसमें सभी कर्मचारियों ने तीन दिन की छुट्टी भरकर एसई इंजी. जीएस खेहरा को दी। इस रोष प्रदर्शन में सकत्तर सिंह माहल, सुखदेव सिंह बल, रजिंदर दत्ता, जतिंदर सिंह, ओंकार सिंह, पलविंदर सिंह, सक्षम, योगेश ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सरकार जब तक उनकी मांगे नहीं मानती इसी तरह हड़ताल जारी रहेगी । वहीं काउंसिल आफ जूनियर इंजी का कहना है कि हड़ताल दौरान वह अपनी ड्यूटी अपने ऑफिसों में करेंगे। अगर जबरदस्ती ड्यूटी बिजली घरों या सब स्टेशनों में लगाई गई तो वह ड्यूटी नहीं निभाएंगे। पावरकॉम मैनेजमेंट नं अपना काम चलाने को एसडीओ एक्सईएन की ड्यूटी बिजली घरों और ग्रिड में लगाई गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *